बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड अंतर्गत खेतको पंचायत में रामनवमी पर्व की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। झंडा खड़ा करने के दौरान 1,33,00 वोल्ट के हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से 6 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। बताया जा रहा है कि रामनवमी जुलूस के लिए झंडा लगाया जा रहा था, इसी दौरान झंडा बिजली के हाई वोल्टेज तार से छू गया, जिससे तेज करंट दौड़ गया और मौके पर मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सभी घायलों को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कुछ को बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की भी सूचना है।प्रशासन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, इस घटना ने पर्व के उत्साह को गम में बदल दिया है। प्रशासन ने बताया कि इस तरह के आयोजनों में बिजली के तारों से दूरी बनाए रखना बेहद आवश्यक है, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।
Tags
झारखण्ड
