बोकारो में रिकवरी एजेंट से लूट का खुलासा, 12 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार


बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह में बजाज फाइनांस कंपनी के रिकवरी एजेंट से मोबाइल, पर्स और बाइक को लूटने की घटना को अंजाम देने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 25 मार्च की रात करीब 9 बजे की है. चास के कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी सोनू कुमार लोन रिकवरी के लिए कुर्मीडीह क्षेत्र में गए थे। लोन रिकवरी के बाद वे जब वापस बोकारो लौट रहे थे तो उसी दौरान आरपीएफ बैरक के समीप एक बाइक से आए तीन युवकों ने एजेंट से 2000 रुपए नगद, आधार कार्ड, बाइक संख्या JH09AV-2018 को लूट लिया और फोन पे नंबर भी ले लिया। बाद में मोबाइल के माध्यम से 5300 रुपए की निकासी कर ली. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया। 

घटना के 12 घंटे के अंदर तीनों आरोपी हुए गिरफ्तार 

छापामारी दल के द्वारा मानवीय एवं गुप्त सूचना के आधार पर कड़ी मेहनत कर गुणवता पूर्ण अनुसंधान कर इस काण्ड का उदभेदन महज 12 घण्टे के अंदर करते हुए लुट की गई मोटरसाईकिल, मोबाईल, नगद 3420/-रू० रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल तथा मोबाईल को बरामद करते हुए घटना में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त में भैरव यादव इस काण्ड का मुख्य सरगना है. जिसके विरूद्ध पूर्व से 09 काण्ड दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों का पूर्व का अपराधिक इतिहास है तथा पूर्व में भी कई बार जेल जा चुके हैं। दूसरा आरोपी बालीडीह निवासी प्रियांशु चौधरी और तीसरा आरोपी कुर्मीडीह निवासी रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। 

और नया पुराने