मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल में स्व. गिरिजा नन्द झा के निधन पर शोक सभा


मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल के परिसर में विद्यालय के पूर्व सचिव  गिरिजा नन्द झा ( अर्ध्नारेश्वर ) के निधन के बाद विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सह शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी प्रबंधन समिति एवं शिक्षक शिक्षिका उपस्थित हुए। लोगों ने स्वर्गीय गिरिजा नन्द झा ( अर्ध्नारेश्वर )  के तैल चित्र पर फूल माला चढाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया और एक मिनट का मौन रखा. साथ ही उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के सचिव दिलीप कुमार झा ने की एवं संचालन स्कूल के उपप्राचार्य देव दुलाल मित्रा ने किया। 

विद्यालय निर्माण में थी उनकी अहम भूमिका 

1990 में विद्यालय की स्थापना हुई थी। वे विद्यालय के सचिव 1999 में  बनाए गए  और 2008 तक उनका कार्यकाल रहा। अभिभावकों से अपने-अपने बच्चों को विद्यालय में नामांकन करने के लिए प्रेरित किया करते थे। स्कूल के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने कहा कि वे निष्ठावान कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति थे। सचिव दिलीप कुमार झा, उपाध्यक्ष बटोही कुमार, संयुक्त सचिव सुनील मोहन ठाकुर ने संयुक्त रूप से कहा कि विद्यालय के निर्माण में समाज के कदम के कदम मिलाकर विद्यालय के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाया. हम सभी स्कूल प्रबंधन सदस्य उनके आभारी हैं. वे अभी भी लोगों के दिल में बसे हैं. उनका विचार व्यवहार अनुकरणीय था. वे विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे. 

और नया पुराने