बोकारो के एसपी हरविंदर सिंह का तबादला कर दिया गया है। अब बोकारो के नए एसपी नाथू सिंह मीणा को बनाया गया है। उन्होंने बोकारो एसपी का पदभार भी ग्रहण कर लिया है। नाथू सिंह मीणा इससे पहले रांची में विशेष शाखा में पदस्थापित थे। हरविंदर सिंह को विशेष शाखा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। आईजी सुनील भास्कर का भी तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह शैलेंद्र कुमार सिन्हा बोकारो के नए पुलिस महानिरीक्षक बनाए गए। बोकारो के डीआईजी आनंद प्रकाश का भी स्थानांतरण हो गया है, लेकिन अभी नए डीआईजी की पोस्टिंग नहीं की गई है।
Tags
क्राइम
