सेक्टर-3 लेक रोड पर बड़ा हादसा, डिवाइडर तोड़ सड़क पर पलटी झारखंड सरकार की गाड़ी


बीएससिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-3 लेक रोड पर बड़ी दुर्घटना रात को करीब 8 बजे झारखंड सरकार लिखी हुई बिना नबंर की गाड़ी डिवाइडर को तोड़ते हुए पलट गई। इस दौरान सड़क पर एक स्ट्रीट लाइट का खंभा टूटकर सड़क पर  गिर गया। लोग यह आशंका जता रहे थे कि गाड़ी को कोई 17-18 साल का लड़का चला रहा था। शुक्र है कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। 


दुर्घटना में एक खंभे के टूटने के साथ ही डिवाइडर भी क्षतिग्रस्त हो गया. प्रत्यक्षदर्शी नितिन कश्यप ने कहा कि जब वे उस सड़क से गुजर रहे थे, उसी समय यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद उस जगह पर धुंए का अंबार दिख रहा था. बीएससिटी थाना के एएसआई राजु महतो ने कहा कि गाड़ी का चालक थाने में है।  

और नया पुराने