ST. XAVIER'S Bokaro के विद्यार्थियों का 10वीं व 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं में रहा बेहतर प्रदर्शन


गुरुवार को घोषित ICSE एवं ISC बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में संत ज़ेवियर्स स्कूल, बोकारो के विद्यार्थियों ने असाधारण सफलता अर्जित कर संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता की परंपरा को पुनः सुदृढ़ किया। बहुप्रतीक्षित इस परिणाम ने ना केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा, परिश्रम एवं अनुशासन को उजागर किया, बल्कि संपूर्ण जिले में विद्यालय की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। 10 वीं (ICSE) परीक्षा में आरुष सिंह ने 99.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए संस्थान को गौरवान्वित किया। स्वाति कुमारी ने 98% के साथ द्वितीय स्थान तथा मानवी मेहर ने 97.6% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

साइंस, आर्ट्स व कॉमर्स में बेहतर रहा रिजल्ट 

12 वीं (ISC) के विज्ञान संकाय में श्वेताभ सागर ने 94.25% अंकों के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर उत्कृष्टता की मिसाल प्रस्तुत की। गौरी झा ने 94% के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा श्रेयश आदित्य ने 92.5% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में अदिति झा ने 95.5% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कुहु अग्रवाल ने 93.5% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा स्वाति श्रेया ने 93% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। कला संकाय में यश प्रीत राज ने 96.75% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया तथा पलक मिश्रा ने 92.25% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यार्थियों के परिश्रम का है परिणाम : प्राचार्य 

इस उल्लेखनीय सफलता से संपूर्ण संत ज़ेवियर्स परिवार में उल्लास एवं गौरव का वातावरण व्याप्त है। उप-प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा संस्थान की अनुशासित एवं मूल्यपरक शिक्षा व्यवस्था का प्रत्यक्ष प्रमाण है। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर अरुण मिंज, एस. जे. ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यार्थी भविष्य में भी उत्कृष्टता की इस परंपरा को बनाए रखते हुए समाज एवं राष्ट्र-निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। निस्संदेह, यह गौरवपूर्ण उपलब्धि न केवल विद्यालय, अपितु समस्त अभिभावकों एवं समाज के लिए भी गर्व का विषय है।

और नया पुराने