बेरमो के सीसीएल क़्वार्टर में चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन पुलिस ने कर लिया है. इसमें 4 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि बेरमो के सुभाष नगर में अवैध मिनी गन फैक्ट्री संचालित किया जा रहा है। जिसके सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेरमो के नेतृत्व में छापामारी टीम गठन कर, आवश्यक कार्रवाई करने के लिए तत्काल निर्देशित किया गया। जिस पर त्वरित रूप से सूचना का सत्यापन करते हुए गठित छापामारी दल द्वारा बेरमो थाना अन्तर्गत सुभाषनगर में छापामारी की गई। छापामारी के दौरान राज कुमार सिंह उर्फ बंटी सी०सी०एल० क्वार्टर के घर में अवैध रूप से मिनि गन फैक्ट्री को चलाते हुए, 04 अपराधकर्मियों को पकड़ा गया। पकड़े गए अपराधकर्मियों द्वारा बताया गया कि उक्त सभी अवैध रूप से देशी हथियार बनाने का काम करते हैं एवं कई बार अलग-अलग राज्यों में पकडे जाने पर जेल जा चुके है।
अर्ध निर्मित पिस्टल व बनाने की सामग्री बरामद
जिसमें पूछताछ करने पर उसमान अंसारी उर्फ अरमान पिता-मो० इस्लाम अंसारी पता-गाम किषनपुर, थाना-मरगोमुण्डा, जिला देवघर, मो० रिजवान पिता स्व० अबुल पताः-मिर्जापुर वर्दा, थाना-मुपफसील, जिला-मुंगेर (बिहार), मो० इम्तियाज पिता-मो० कासिम पताः- हजरतगंज मुंगेर, थाना-कासिम बाजार, जिला-मुंगेर (बिहार) 4. संजय कुमार साव उर्फ संजय कुमार गुप्ता पिता-राजकिशोर साह कासिम बाजार मुखबीरा, थाना-कासिम बाजार, जिला-मुंगेर (बिहार) बताया। वहीं उनलोगों का साथी राजकुमार सिंह उर्फ बंटी पे० स्व० निरंजन सिंह पता-सुभाषनगर, थाना-बेरमो, जिला-बोकारो फरार है। पकड़े गए अपराधकर्मियों के निशानदेहीं पर अवैध मिनी गन फैक्ट्री संचालन में अर्ध-निर्मित पिस्टल बॉडी एवं कई वैरल एवं अवैध मिनि गन फैक्ट्री संचालन के लिए लेथ मशीन, मिलिंग मशीन और ड्रील मशीन बरामद किया गया है। अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।
Tags
क्राइम
