पूर्व मंत्री सह प्रसिद्ध जननेता माधवलाल सिंह का निधन, शोक की लहर


पूर्व मंत्री सह राज्य के प्रसिद्ध जननेता माधवलाल सिंह का निधन रांची के प्लस अस्पताल में इलाज के क्रम में बुधवार की सुबह 9.40 बजे निधन हो गया. उनके निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है. वे पिछले 15 दिनों से बीमार थे. वे 1985 से 1995, वर्ष 2000 से 2005 और 2009 से 2014 तक गोमिया विधानसभा क्षेत्र के विद्यायक रहे. इस दौरान वे अविभाजित बिहार में पर्यटन मंत्री और अलग झारखंड राज्य बनने के बाद परिवहन मंत्री भी रहे.  वे हमेशा गरीबों की सेवा में सदैव तत्पर रहते थे. आधी रात में  भी वे लोगों की सेवा में निकल पड़ते थे. इसलिए लोग उनके निधन पर काफी मर्माहत हैं. वे अपने पीछे अपने पुत्र विकास लाल सिंह, प्रकाश लाल सिंह व बादल सिंह सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए. 

और नया पुराने