बोकारो के सेक्टर-6 थाना क्षेत्र के जंगल से सोमवार की देर रात पुलिस ने सूचना मिलने पर भारी मात्रा में वोटर कार्ड, एटीएम कार्ड और पैन कार्ड फेंका हुआ बरामद किया है। सेक्टर-6 थाना प्रभारी संगीता ने बताया कि जंगल से वोटर कार्ड, एटीएम कार्ड और पैन कार्ड देर रात बरामद किए गए हैं। फिलहाल जांच की जा रही है कि इन्हें यहां किसने और क्यों फेंका।
वैध हैं या रिजेक्ट, जांच के बाद चलेगा पता
थाना प्रभारी ने कहा कि बरामद दस्तावेज काम के हैं या रिजेक्ट कर दिए गए हैं, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि ये कार्ड असली हैं या फर्जी। पुलिस ने बरामद सभी दस्तावेजों को कब्जे में लेकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। संबंधित विभागों से भी संपर्क कर दस्तावेजों की सत्यता की जांच की जाएगी।
Tags
क्राइम
