कार चला रही महिला ने राहगीर महिला को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल


बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 1/B खटाल के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार संख्या JH09AZ 2306 को चास रामनगर निवासी एक महिला चला रही थी। बताया जा रहा है कि महिला NSC कोचिंग सेंटर के संचालक की बहन है। सेक्टर 1/B खटाल के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रही महिला से टकरा गई।


सदर अस्पताल से रेफर  

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया।घटना की सूचना पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार JH09AZ 2306 को कब्जे में लेकर थाने ले आई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घायल महिला के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और नया पुराने