आम लोगों को कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े, इसे सुनिश्चित करें अधिकारी


समाहरणालय स्थित सभागार में हम आपको सुनते है" कार्यक्रम अंतर्गत जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में शहरी क्षेत्र के साथ-साथ सुदूरवर्ती क्षेत्र की जनता अपनी-अपनी समस्याओं और शिकायतों के साथ भाग लिया। जनता दरबार में ज्यादातर शिकायतें विद्यालयों में नामांकन को लेकर थी। इसके अलावे भूमि सीमांकन, भू-नामांतरण, आपूर्ति विभाग, सामाजिक सुरक्षा से संबंधित शिकायतें जनता के द्वारा लाई गई। इस पर उपायुक्त ने सभी शिकायतों का त्वरित सुनवाई करते हुए इसके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

अधिकारी संवेदनशील होकर जनता की शिकायतों का करें निदान 

उपायुक्त अजय नाथ झा ने अधिकारियों को संवेदनशील होकर जनता की शिकायतों की सुनवाई एवं उनका त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए सरकारी कार्यों का चक्कर न लगाना पड़े, इसे सुनिश्चित करें। जनता दरबार में उपायुक्त अजय नाथ झा के अलावे उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुचिता किरण भगत के अलावे अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। 

और नया पुराने