12 मई को सेक्टर-4 थानान्तर्गत सिटी सेन्टर में प्लॉट नं0-HA-07 के सामने अज्ञात अपराधी के द्वारा चैन छिनतई की घटना की गई थी। उक्त घटना के आलोक में सेक्टर-4 थाना में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त भारत गुरुदास वासवाणी उम्र करीब 42 वर्ष, पिता-गुरुदासमल वासवाणी, पता- ग्राम-सिंधुनगर, सदानी दरबार के पास, पो०- रुकमणीनगर, थाना- फेजरपुरा, जिला अमरावती (महाराष्ट्र) को 12 मई को चैन छिनतई की घटना कर भागने के क्रम में पकडा गया। अभियुक्त के पास से छिनतई किया गया सोने का चैन बरामद किया गया। साथ ही एक काले रंग की बाइक बरामद की गई। महाराष्ट्र में आरोपी के खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं।
Tags
क्राइम
