पिछले 10 मई को स्टेशन रोड गुरुद्वारा के सामने हाउस नं0-492 में रात्रि 12:00 से 02:00 बजे के बीच जितेन्द्र कुमार चौधरी के घर में गृहभेदन की घटना हुई। जिसमें गहने एवं मोबाईल फोन तथा करीब 8-10 हजार रूपये नगद की चोरी हुई थी। जिसके आधार पर चन्द्रपुरा थाना कांड सं0-54/26 दर्ज किया गया। इसके पूर्व में चन्द्रपुरा थाना अतंर्गत चर्च रोड स्थित घर में गुहभेदन की घटना हुई थी। जिसके आलोक में चन्द्रपुरा थाना में मामला दर्ज किया गया। उक्त दोनों मामलों का उदभेदन करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो तेनुघाट के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया।
चारों आरोपी गिरफ्तार
गठित टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय सूचना के आधार पर कांड में संलिप्त मुख्य आरोपी गोलू कुमार, विवेक रविदास उर्फ राहुल रविदास, रोहन कुमार को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आगे अनुसंधान में ज्ञात हुआ कि चन्द्रपुरा स्थित चर्च रोड में हुई ज्वेलरी एवं नगदी की चोरी में भी ये लोग संलिप्त हैं। जिसमें चोरी हुई सोने एवं चाँदी के सामानों के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया गया कि उक्त सामानों को पेटरवार स्थित गणेश कुमार स्वर्णकार के पास बेचा गया है। जिसे छापामारी दल के द्वारा छापामारी कर अभियुक्त गणेश कुमार स्वर्णकार को गिरफ्तार किया गया एवं बेची गयी सोना/चाँदी को बरामद किया गया।
Tags
क्राइम
