महिला मर्डर केस में SIT को बड़ी सफलता, आरोपी गिरफ्तार


12 मई को सूचना प्राप्त हुआ कि नावाडीह थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम चपरी में एक महिला का गला काट कर हत्या कर दिया गया है। प्राप्त सूचना पर आरोपी पिन्टु कुमार महतो पे. मितन महतो सा.चपरी थाना-नावाडीह जिला-बोकारो के विरूद्ध दर्ज कराया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बेरमो (तेनुघाट) के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया एवं कांड में संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया। जिसके आलोक में तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय सूचना के आधार पर कांड में संलिप्त अभियुक्त पिन्टु कुमार महतो को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त धारधार खून लगे चाकू को विधिवत जप्त किया गया है। 

और नया पुराने