बोकारो SP का औचक निरीक्षण, गश्ती जवानों की सतर्कता परखी


पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने शुक्रवार रात औचक निरीक्षण कर रात्रि गश्ती में तैनात पेट्रोलिंग पार्टी और रक्षक राइडर के जवानों की सतर्कता परखी। एसपी ने खुद सड़कों पर उतरकर ड्यूटी निष्पादन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने जवानों से बातचीत की और उनकी तैनाती , रिस्पॉन्स टाइम आदि की जांच की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और जवानों को रात्री गश्ती के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। 

संदिग्धों पर कड़ी नजर के निर्देश  

एसपी ने कहा कि रात में सुनसान इलाकों, बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार गश्त करें। संदिग्ध व्यक्ति, वाहन और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। आमजन की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जवानों को हिदायत दी कि किसी भी सूचना पर तुरंत रिस्पॉन्स करें और कंट्रोल रूम से लगातार संपर्क में रहें। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

और नया पुराने