बोकारो के कसमार थाना क्षेत्र से मोबाइल टॉवर से बैटरी चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 24 अगस्त 2025 की रात में अज्ञात अपराधकर्मियों ने 68 बैटरी चोरी कर ली गई थी. इस संबंध मे टॉवर के गार्ड घलटु करमाली द्वारा मामला दर्ज कराया गया था. तकनीकी अनुसंधान एवं गुप्त सुचना के आधार पर कसमार थाना के छापामारी दल द्वारा 24 जुलाई को कांड में संलिप्त अपराधकर्मी अशोक यादव पिता कुलदीप यादव सा- मुरपा थाना गोला जिला रामगढ़ को गिरफ्तार किया गया है तथा अपराधकर्मी के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर कांड में चोरी गये कुल चार बैटरी को बरामद किया गया है। कांड में संलिप्त अन्य अपराधकर्मी की गिरफ्तारी एवं शेष बचे बैट्री का बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
Tags
क्राइम
