बोकारो के नावाडीह थाना क्षेत्र ट्रांसफर्मर क्वाइल चोरी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. नावाडीह थाना काण्ड संख्या 18/2022 तथा 03 मार्च 2022 के अभियुक्त सुगन साव उर्फ साव जी पिता- स्व० गुजर साव सा०- कुरुम तेतरिया टोला, थाना-रजरप्पा, जिला - रामगढ़ को विशेष टीम गठित कर उसके निजी घर पर छापामारी करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
तीन मार्च 2022 को हुई थी घटना
तीन मार्च 2022 को खरपीटो पावर सबस्टेशन में घुस कर अज्ञात 08 से 10 व्यक्तियों के द्वारा हथियार के बल पर वहाँ मौजूद कर्मियों के साथ मारपीट करते हुए ट्रांसफारमर क्वाईल निकाल कर ले जाने के संदर्भ में नावाडीह थाना कांड सं0-18/2022 दर्ज किया गया था। अनुसंधान के क्रम में अबतक इस कांड में आये सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका था, जबकि अभियुक्त सुगन साव उर्फ साव जी पिता- स्व० गुजर साव सा०- कुरुम तेतरिया टोला, थाना- रजरप्पा, जिला रामगढ़ गिरफ्तारी के डर से पहचान छुपाकर भागा फिर रहा था।
Tags
क्राइम
