बोकारो के युवा साधेंगे सटीक निशाना, 54 खिलाड़ियों के साथ निःशुल्क शूटिंग प्रशिक्षण शिविर शुरू


रायफल शूटिंग खेल के CBSE बोर्ड, ICSE बोर्ड, यूनिवर्सिटी विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं ओलंपिक में पदक जीतने के लक्ष्य को निर्धारित कर आज से बोकारो स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी शूटिंग रेंज में तीन दिवसीय 10 मीटर एयर रायफल एवं एयर पिस्टल शूटिंग प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हो गया। प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ होने से पूर्व बोकारो रायफल क्लब के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और बोकारो के खेल इतिहास व उपलब्धियों का चर्चा करते हुए प्रशिक्षुओं को पदक जीतने की शुभकामनाएं दी। 

सभी खिलाड़ियों को नियम से अवगत कराया गया 

बोकारो रायफल क्लब के सचिव अनील कुमार ने खेल के असिस्टेंट एक्सरसाइज को घर में दोहराने की जानकारी दी। यूनिक एंड यूनिटी फाउंडेशन के निदेशक विभा कुमारी ने महिला खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने का काम किया। प्रशिक्षण शिविर में 54 खिलाड़ी शामिल हुए। सभी खिलाड़ियों को रायफल शूटिंग खेल के नियम व सेफ्टी, तकनीकी जानकारी देने के बाद वार्मअप, स्ट्रेचिंग, होल्डिंग, मेडीटेशन एवं शूटिंग होल्डिंग कराया गया। प्रशिक्षक एवं रेंज ऑफिसर पिंटू यादव थे। आज के प्रशिक्षण शिविर में ज्यादातर स्कूली छात्र व छात्राओं की भागीदारी रही। निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर का समापन दिनांक 28 जुलाई 2026 को होगा।

और नया पुराने