पुलिस अधीक्षक बोकारो की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित किया गया है। इस बैठक में सहायक पुलिस अधीक्षक, चास, बोकारो, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक अंचल, परिचारी प्रवर, थाना प्रभारी/ओ०पी० प्रभारी, शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान माह-जून-2026 के काण्ड निष्पादन, पासपोर्ट सत्यापन, चरित्र सत्यापन / वारंट निष्पादन का समीक्षा किया गया। माह-जून में कुल प्रतिवेदित 340 काण्डों की तुलना में 595 काण्डों का निष्पादन किया गया, जिसमें मुख्यतः गुमशुदगी, लापता, अपहरण, महिला अपराध से संबंधित निष्पादित काण्डों की संख्या 86, बलात्कार/पोक्सो 15. एन०डी०पी०एस०-01, डायन भूत-07, माईनिंग-14. एस०टी०/एस०सी०-11, नक्सल काण्ड-07, हत्या काण्ड-09. ठगी/जालसाजी-30, साईबर काण्ड-04. आर्म्स एक्ट-01, लूट-02, डकैती-2 विविध-406 काण्डों का निष्पादन किया गया है।
नाबालिग बच्चों के वाहन चलाने पर लगी रोक
जिले में माह-जून में NBW DW & PW कुल 275 अभियुक्तों एवं कुर्की-04 निष्पादन किया गया। पासपोर्ट से संबंधित निष्पादित 1358 मामले तथा चरित्र सत्यापन से संबंधित 1586 मामले का निष्पादन किया गया। बोकारो जिला में ससमय पासपोर्ट से संबंधित मामले निष्पादन किये जाने के फलस्वरूप में पासपोर्ट पदाधिकारी, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, रॉची के द्वारा ससमय निष्पादन किये जाने एवं बेहतर कार्य करने वाले जिला के रूप में चिन्हित कर पुरस्कृत किया गया। जिले में विगत दो माह मई-जून में CEIR पोर्टल का प्रयोग कर जिले में कुल 371 मोबाईल की बरामदगी किया गया। जिले में माह-जून में यातायात नियमों पालन कराने हेतु नाबालिग बच्चों के द्वारा वाहन नहीं चलाने हेतु विद्यालयों, चौक-चौराहों इत्यादि जगहों पर जागरूकता अभियान चलाया गया तथा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 4063 वाहनों से कुल 59 लाख 96 हजार 650 रूपया का चालान काटा गया है। जिले चौक-चौराहों में लगे सी०सी०टी०वी कैमरा के माध्यम से भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध चालान काटा जा रहा है।
विधि व्यवस्था के लिए दिया गया निर्देश
जिले में माह-जून में सामान्य हत्या-05, गंभीर मारपीट-07, सड़क दुर्घटना-03, पोक्सो-02, बलात्कार-01, NDPS-01, ST/SC-01, मार्ग लूट-01, गृहभेदन-01 एवं चोरी-04 कुल 26 काण्डों में 44 अभियुक्तों माननीय न्यायालय के द्वारा सजा दी गयी। जिले में माह-जून में पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों के विरूद्ध संचालित विभागीय कार्यवाही-06 एवं विभागीय जाँच-06 कुल 12 मामले का निष्पादन किया गया। जिले में माह-जून में काण्ड में गिरफ्तार 116 अभियुक्तों को फिंगर प्रिन्ट लिया गया है एवं 78 अभियुक्तों का face, Iris से संबंधित Legacy data हेतु Measurement Collection Unit में प्रविष्टि किया गया है। जिले में माह-जून में सेवानिवृत 02 पुलिस पदाधिकारी का पेंशन से संबंधित मामलों का निष्पादन किया गया एवं 15 पुलिस पदाधिकारी को निजी कार्य किये जाने की आवश्यकता के आधार पर भविष्य निधि शाखा के माध्यम 37,30,000/- रूपया दिया गया। पॉच से अधिक काण्डों निष्पादन करने वाले छः अनुसंधानकर्ताओं को प्रशस्त्रि पत्र से पुरस्कृत किया गया है। बैठक के दौरान अपराध नियत्रंण/ विधि-व्यवस्था / यातायात व्यवस्था सुदृढ किये जाने के लिए सभी सभी थाना प्रभारी/ओपी प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
