बोकारो पुलिस का बड़ा कदम : बोकारो के 20 थानों को मिली इन्वेस्टिगेशन किट


बोकारो पुलिस ने अनुसंधान में वैज्ञानिक व ठोस सबूत संकलन करने, समयबद्ध चार्जशीट व न्यायालय में तथ्य आधारित प्रभावी गवाही कराकर दोषसिद्धि बढ़ाने हेतु ज़िले के 20 थानों को अनुसंधान किट प्रदान किया गया। जिससे दोषियों को सजा व पीड़ितों को न्याय मिलना आसान होगा। पुलिस अधीक्षक बोकारो ने सभी अनुसंधानकर्ताओं को इसका अधिकतम उपयोग कर लोगों को त्वरित न्याय दिलाने का निर्देश दिया है। उपलब्ध कराए गए किट में शू कवर 2000, डिस्पोजल कैप 2000, मेगाफोन 15, हैण्डग्लबस 2000, शंकू 120, फेसमास्क 2000, क्राइमसीन टेप 20 रोल, सायरन 42, पीओएस मशीन 15, सर्च लाइट 39 पीस शामिल है. 

और नया पुराने