एसएस कॉलेज चास में प्रभारी प्राचार्य की नियुक्ति पर विवाद, आरोप-प्रत्यारोप तेज


चास के स्वामी सहजानंद सरस्वती महाविद्यालय में जबसे प्रभारी प्राचार्य अवधेश कुंदन और लालमोहन शर्मा को सचिव बनाया गया है, उस समय से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।


पूर्व प्राचार्य विजय कुमार का कहना है कि नियमों को ताक पर रखकर प्रभारी प्राचार्य और सचिव की नियुक्ति की गई है। जबकि प्रभारी प्राचार्य अवधेश कुंदन का कहना है कि जितने भी आरोप पूर्व प्राचार्य विजय कुमार के द्वारा लगाया गया है, वे सभी बेबुनियाद और निराधार हैं।

और नया पुराने