यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) जिसमें जिसमें बैंकों में कार्यरत सभी यूनियनों यथा एआईबीए, एआईबीओसी, एनसीबीई, बीईएफआई, आईएनबीईएफ, आईएनबीओसी संगठन शामिल हैं, के बैनर तले चास-बोकारो के सभी बैंक कर्मचारी एवं अधिकारियों ने सैकड़ो की संख्या में उपस्थित होकर स्थानीय केनारा बैंक, बोकारो स्टील सिटी शाखा, नया मोड़ के सामने विशाल प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बैंकों में पांच दिवसीय कार्य दिवस लागू करने हेतु चलाए जा रहे हैं आंदोलन की कड़ी में आज संपूर्ण देश में किए जाने वाले प्रदर्शन के रूप में यहां किया जा रहा है। इस प्रदर्शन में महिला सदस्यों की बहुत अच्छी भागीदारी रही। इंडियन बैंक एसोसिएशन एवं भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा निदेशालय (डीएफएस) के अधिकारियों के द्वारा दिए गए आश्वासन के बावजूद भी अभी तक बैंकों में पांच दिवसीय कार्य दिवस की घोषणा नहीं की गई है। यह बैंक कर्मियों के साथ एक बड़ा मजाक बनकर रह गया है। पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य दिवस होने से जहां एक ओर कार्य क्षमता में गुणवतापूर्ण वृद्धि होगी वही ग्राहक सेवा भी और भी बेहतर हो सकेगा।
मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं हुआ तो होगा जोरदार आंदोलन
किंतु पता नहीं क्यों आश्वासनों के बावजूद इस संबंध में समुचित निर्णय नहीं लिया जा रहा है। इसी मांग को लागू करने के लिए पूर्व में अनेकों प्रदर्शन, धरना के साथ-साथ विगत 27 जनवरी को एक दिवसीय सफल हड़ताल भी की जा चुकी है। इस हड़ताल के उपरांत आईबीए ने पुनः आश्वस्त किया था कि यह जल्द से जल्द लागू हो जाएगा। किंतु अभी तक यह संभव नहीं हो सका है। पता नहीं क्यों सरकार के कान पर जूॅ नहीं रेंग रही है। आज के इस प्रदर्शन के माध्यम से जो भारत के हर राज्यों के राजधानी एवं सभी प्रमुख केद्रों पर प्रदर्शन कर सरकार को हम बताना चाहते हैं हमारी मांगों पर शीघ्र समुचित निर्णय किया जाए अन्यथा आंदोलन और तीव्र होगा। इस अवसर पर यूएफबीयू के जिला संयोजक सिद्धेश नारायण दास ने सभा को संबोधित करते हुए भारत सरकार को आगाह किया कि यथाशीघ्र बैंकों में पांच दिवसीय कार्य दिवस लागू किया जाए अन्यथा यूएफबीयू के निर्णयानुसार आगे और तीव्र आंदोलन करते हुए अपनी लड़ाई को और जोरदार धार देंगे। प्रदर्शन को संबोधित करने वालों में प्रमुख रूप से साथी राजेश ओझा, कृष्ण मुरारी, सुधीर कुमार, अरुण कुमार, राकेश मिश्रा, राघव कुमार सिंह, अवधेश प्रसाद, राजीव कुमार सिंह, अतुल दुबे आदि उपस्थित थे
