बालीडीह में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 72 बीयर बरामद, आरोपी गिरफ्तार


स्वतंत्रता दिवस के दिन अवैध तरीके से शराब की बिक्री करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. रात्रि गस्ती के दौरान सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम गोड़ाबाली मंडल टोला में एक दुकान में अवैध शराब की बिकी की जा रही है। इस सूचना मे वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए पु०नि० सह थाना प्रभारी, बालीडीह एवं ओ०पी० प्रभारी बालीडीह के नेतृत्व में टीम गठन कर छापामारी की गई.  जिसमें जितेन्द्र मंडल पिता धनेश्वर मंडल ग्राम गोड़ाबाली मंडल टोला थाना बालीडीह ओ०पी० जिला बोकारो के दुकान से 72 पीस अवैध शराब बीयर बरामद किया गया है। इस संबंध में आरोपी जितेन्द्र मंडल पिता धनेश्वर मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



और नया पुराने