बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद एक बेटे ने अपनी मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार बीती रात 48 वर्षीय राजू कुमार का अपनी मां उर्मिला देवी 60 से झगड़ा हो गया। गुस्से में बेटे ने लाठी-डंडे और लात-घूसों से बेरहमी से पिटाई की। गंभीर हालत में महिला को बीजीएच अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने आरोपी बेटे को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, साथ ही FSL टीम को भी बुलाया गया है, मामले की जांच जारी है। घटना के बाद इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।
Tags
क्राइम
