पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में आज एक साथ फुट पेट्रोलिंग (पैदल गश्ती) की गई। जिसके माध्यम से शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य बाजार, बैंक व एटीएम, बस स्टैंड व भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में विधि व्यवस्था एवं नागरिक सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क रहते हुए मनचलों, असामाजिक तत्त्वों एवं संदिग्घ गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।
निरंतर गश्ती करें थाना प्रभारी
इस माध्यम से दुकानदारों एवं आम नागरिकों से संवाद कर उनको 24×7 सुरक्षित माहौल देते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष निगरानी रख रही है। नशाखोरी, अड्डेबाजी, जुआ व लॉटरी जैसी गतिविधियों पर बोकारो पुलिस की पैनी नज़र है। सभी थाना प्रभारी को निरंतर गश्त कर ऐसी गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने का निर्देश दिया गया है।
Tags
क्राइम
