जरीडीह में चोरी कांड का खुलासा, चोरी की पल्सर बाइक और कांसा के बर्तन बरामद


बोकारो जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा एक घर का ताला तोड़कर चोरी कर लिए जाने के मामले का उद्भेदन कर लिया गया है. 20 अगस्त को जरीडीह स्थित सूरज कुमार मिश्रा के घर पर चोरी हो गई थी. इस संदर्भ में जरीडीह थाना में मामला दर्ज किया गया था। काण्ड के गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बोकारो के द्वारा इस काण्ड का त्वरित उद्भेदन करने के लिए शैलेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक जरीडीह अंचल के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। 

चोरी की बाइक व बर्तन बरामद 

गठित छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी  अनुसंधान एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर इस काण्ड में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर चोरी गए पल्सर मोटर साईकिल एवं काँसा का बर्तन बरामद किया गया है। मामले में अन्य संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं चोरी के शेष सामान की बरामदगी के लिए अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार आरोपियों में चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के चिकु कुमार उर्फ दिलशाद मंसुरी, दीपक कुमार व एक नाबालिग है. 



  

और नया पुराने