बोकारो में ₹4.74 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा


विगत तीन जून 2025 को साईबर थाना कांड संख्या-14/2025, आईटी एक्ट में कुल 4,74,630/-(चार लाख चौहत्तर हजार छह सौ तीस) रूपया की साईबर ठगी की गई थी, जिसमें आरोपी खाता धारक बिनोद चौधरी को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ करने पर साईबर ठगी में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि ये अपने Central Bank Of India के खाता में साईबर ठगी की 3,09,630 रुपये की राशि स्थानांतरण करावाये थे तथा एटीएम के माध्यम से निकासी किया गया था। उक्त साईबर अपराधकर्मी बिनोद चौधरी को गिरफ़्तार कर 22 अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बोकारो पुलिस सभी से अपील करती है कि किसी भी तरह के झाँसे में आकर अपना पासबुक व एटीएम कार्ड किसी को न दें और साईबर अपराध होने पर डायल फ्री 1930 पर अवश्य रिपोर्ट करें।


और नया पुराने