बोकारो जिले के कसमार थाना के मोचरो में केबल तार चोरी मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. विगत 18 अगस्त की रात्रि मे कसमार थाना अंतर्गत ग्राम मोचरो स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप एक ड्रम 95 एमएम का केबल तार की चोरी हो गई थी, तार की लंबाई लगभग 400 मीटर थी. जिसके संबंध में वादी हीरालाल जायसवाल ने मामला दर्ज कराया था.
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
तकनिकी अनुसंधान एवं गुप्त सुचना के आधार पर कसमार थाना के छापामारी दल द्वारा 21 अगस्त को कांड में संलिप्त अपराधकर्मी दिगम्बर कुमार पाण्डेय उम्र 28 वर्ष करीब पे० कपिलदेव पाण्डेय सा० सेक्टर-3 क्वार्टर नं0-376 थाना बीएससिटी जिला बोकारो स्थायी पता - ग्राम-घोरंजी पोस्ट- देगाडीह थाना देवरी जिला गिरिडीह झारखण्ड और चंदन कुमार दुबे उम्र 24 वर्ष पिता रामचन्द्र दुबे पता जैनामोड़ मिश्रा साईड थाना जरीडीह जिला बोकारो को गिरफ्तार किया गया. अपराधकर्मी के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर कांड में चोरी गए केबल तार को बरामद किया गया है। कांड में संलिप्त अन्य अपराधकर्मी की गिरफ्तारी एवं शेष बचे केबल तार को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
Tags
क्राइम
