बोकारो के सेक्टर चार एफ एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल के विद्यार्थियों ने सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल धनबाद में आयोजित झारखंड राज्य गतका चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण, 3 रजत एवं दो कांस्य पदक हासिल किया। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में माया कुमारी,ऋषिका कुमारी,एंजेल रानी, श्रेया पटेरा, उन्नति कुमारी,रिद्धिमा, तुष्टि, प्रतीक ,देवराज ,वेदांत,आशीष, काव्य कुमारी, ब्लेसी,शौर्य,तेजस्वी,अग्रज, ओवैस,समर्थ, ईशान,उत्कर्ष, अस्मिता कुमारी शामिल हैं। विद्यालय के प्राचार्य फादर डा.जोशी वर्गीस ने कहा कि अंडर 11, 14 एवं 17 वर्ग के सभी स्वर्ण पदक विजेता पंजाब होने वाले राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। वही अंडर 19 वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी जम्मू- कश्मीर में होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
खेलकूद विद्यार्थियों में टीम भावना व नेतृत्व क्षमता विकसित करता है
उन्होंने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों में टीम भावना व नेतृत्व क्षमता विकसित करने सहायक है। यह विद्यार्थियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाता है। साथ ही जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थी राज्य व राष्ट्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता का परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्राचार्य फादर डा. जोशी वर्गीस, हेडमिस्ट्रेस सपना जोशी, उप प्राचार्य राखी बनर्जी, शारीरिक शिक्षा शिक्षक राजीव कुमार, मीनाक्षी कुमारी, सौरभ कुमार, मोहसिन, वंदना कुमारी एवं पूनम कुमारी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Tags
खेल
