बोकारो पुलिस ने उत्तर प्रदेश के आगरा से दो साइबर ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. ठगी का यह मामला बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र का है.विगत 13 मार्च को गोमिया थाना क्षेत्र के वादिनी पुष्पलता त्रिपाठी को साईबर अपराधियों के द्वारा एटीएस महाराष्ट्र के अधिकारी बनकर वादिनी के पति को पाकिस्तानी खाते से 300 करोड़ उनके खाते में अवैध रूप से आने व कमिशन के रूप में 16 लाख रू० मिलने का आरोप लगाकर (Digital Arrest) गिरफ्तार करने का डर पैदाकर वादिनी के पति गिरिश दत्त त्रिपाठी को Digital Arrest करते हुए वादिनी से कुल 4,50,000/-रू0 की साईबर ठगी करने के आरोप में साईबर अपराध थाना काण्ड सं0-08/2026 पंजीकृत किया गया था।
आरोपियों के पास से मोबाइल और बातचीत की रिकार्डिंग भी मिली
काण्ड के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक, बोकारो के निर्देशन में, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय)-सह-थाना प्रभारी, साईबर अपराध थाना, बोकारो के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। गठित टीम के सदस्यों के द्वारा अनुसंधान के दौरान तकनिकी साक्ष्य के आधार पर आगरा, उत्तर प्रदेश से Digital Arrest साईबर Fraud/Scam के शातिर साईबर अपराधी अप्राथमिक अभियुक्त रवि कुमार, उम्र-23 वर्ष, पिता सुरेन्द्र निवास, पता 31/50/2, नगला हरमुख, लंगड़े की चौकी, आगरा, बेलनगंज, थाना-हरिपर्वत, जिला आगरा, राज्य उत्तर प्रदेश एवं ऋतिक कुशवाहा, उम्र 21 वर्ष, पिता-सुभास कुशवाहा, पता मकान नं0-54, खेड़ा मोहल्ला, खेरागढ़, थाना- खेरागढ़ कोतवाली, जिला-आगरा, राज्य उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया एवं इनसें साईबर फ्रॉड का पैसा का लेन-देन करने का ऑडियो एवं मेसेज का साक्ष्य उपलब्ध दो मोबाइल 1.i-Phone-15 एवं 2. Nothing Phone (3a) बरामद कर विधिवत जब्त किया गया है।
