गणेश पूजा जुलूस में वर्चस्व दिखाने की थी तैयारी, लोडेड सिक्सर और कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार


पुलिस ने गणेश पूजा जुलूस में वर्चस्व दिखाने की नीयत से आए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस अधीक्षक बोकारो को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। सिटी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगल पासवान के पास से एक लोडेड  देशी सिक्सर बरामद किया है, जबकि पूछताछ में शिवम कुमार की संलिप्तता सामने आने पर छापेमारी कर उसे भी गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।


गणेश पूजा जुलूस में वर्चस्व दिखाने की थी योजना

गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि वे बरामद हथियार को गणेश पूजा जुलूस के दौरान अपना वर्चस्व दिखाने के लिए लेकर आए थे। इससे पहले ही पुलिस ने दोनों को धर दबोचा और हथियार बरामद कर लिया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। गिरफ्तार आरोपियों में मंगल पासवान, उम्र करीब 39 वर्ष, पिता स्व० रामबालक पासवान, पता- दुन्दीबाग माड़ी पट्टी, थाना- बीएस सिटी, जिला- बोकारो और शिवम कुमार, पिता बच्चन यादव, पता- सेक्टर-1सी आयर खटाल, थाना- बीएस सिटी, जिला- बोकारो के नाम शामिल हैं. 


और नया पुराने