चाय गिरने से शुरू हुआ विवाद, मारपीट के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार


19 सितंबर को नया मोड़ स्थित चाय दुकान के पास किसी के ऊपर चाय गिर जाने के बाद हुए विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट की घटना हुई थी. जिसमें अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है. विवाद में दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदन के आलोक में क्रमशः प्रथम पक्ष के आवेदक सनोज कुमार के आवेदन के आधार पर बीएससिटी थाना कांड सं0-205/2026 दिनांक 19 सितंबर एवं द्वितीय पक्ष के आवेदक अमित कुमार सिंह के प्राप्त आवेदन के आधार पर बीएससिटी थाना कांड सं0-206/26 दिनांक- 19 सितंबर अंकित की गई है. 

मामले की गंभीरता को देख की गई त्वरित कार्रवाई 

मामले की  गम्भीरता को देखते हुए, त्वरित कार्रवाई कर 21 सितंबर की रात में एवं 22 सितंबर को छापामारी कर दोनों कांडों के दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। जिसमें राहुल शर्मा उम्र करीब 34 वर्ष पिता विजय शर्मा पता - सेक्टर 08, जय प्रकाश नगर थाना- हरला और शुभम कुमार दास उर्फ बाबु हांटर उम्र करीब 21 वर्ष पिता रविन्द्र कुमार दास पता - सेक्टर 4/जी0 क्वा0न0-1194 थाना सेक्टर IV, जितेन्द्र कुमार यादव पिता स्व० रामु यादव सा0 सेक्टर 08/ए० कालीबाड़ी खटाल थाना हरला, जय प्रकाश सिंह पिता धनश्याम सिंह सा० प्लॉट न0-280 कॉपरेटिव कॉलोनी थाना बीएससिटी, को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. अन्य अभियुक्तो के विरुद्ध गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।



और नया पुराने