पुलिस अधीक्षक बोकारो की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित किया गया है। बैठक में सहायक पुलिस अधीक्षक, चास, बोकारो, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक अंचल, परिचारी प्रवर, थाना प्रभारी, ओ०पी० प्रभारी, शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने माह अगस्त-2026 के काण्ड निष्पादन, पासपोर्ट सत्यापन, चरित्र सत्यापन /वारंट निष्पादन का समीक्षा की। उन्होंने बताया कि माह अगस्त में कुल प्रतिवेदित 248 काण्डों की तुलना में 439 काण्डों का निष्पादन किया गया. जिसमें मुख्यतः गुमशुदगी, लापता, अपहरण, महिला अपराध से संबंधित निष्पादित काण्डों की संख्या-30, बलात्कार, पोक्सो 12, एन०डी०पी०एस०-04, माईनिंग-13, एस०टी०/एस०सी०-05, नक्सली- 04, हत्या काण्ड-09, ठगी व जालसाजी-36, साईबर काण्ड-03, सड़क दुर्घटना-45, गृहभेदन-25, वाहन चोरी-25, विविध चोरी-33, अवैध शराब-07, छिनतई-05 विविध-183 काण्डों का निष्पादन किया गया है।
अगस्त में कई मामलों का निष्पादन किया गया
जिले में NBW & PW कुल 186 अभियुक्तों एवं कुर्की-03 निष्पादन किया गया। पासपोर्ट से संबंधित निष्पादित-1237 मामले तथा चरित्र सत्यापन, ऑनलाईन चरित्र सत्यापन से संबंधित 1763 मामले का निष्पादन किया गया। न्यायालय, बोकारो के द्वारा 13 काण्डों में 32 अपराधकर्मियों को दोष सिद्ध किया गया है। उक्त सजा दिये गये 13 काण्डों में यथा पोक्सो एक्ट, छेड़खानी, ठगी, मोटर दुर्घटना, जुआ अधिनियम, हत्या एवं गंभीर मारपीट के मामले है। माह-अगस्त में PG Portal से संबंधित 21 मामले का निष्पादन किया गया है। वर्तमान में लंबित नहीं है।जिले में CEIR पोर्टल का प्रयोग कर माह अगस्त में 78 मोबाईल की बरामदगी किया गया, जिसमें बरामद सभी मोबाईल को संबंधित थाना/ओ०पी० के द्वारा सूचना देकर एवं सत्यापन कर वास्तविक मोबाईल धारकों को सौंपा गया। कुल बरामद 567 मोबाईल को वास्तविक मोबाईल धारकों को सौंपा गया है। जिले में माह-अगस्त में यातायात नियमों पालन कराने के लिए नाबालिग बच्चों के द्वारा वाहन नहीं चलाने के लिए 14 स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया गया तथा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 2995 वाहनों से कुल 44 लाख 64 हजार 900 रूपया का चालान किया गया है। जिले चौक-चौराहों में लगे सी०सी०टी०वी कैमरा के माध्यम से भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध चालान काटा गया है।
