पुलिस ने अनाधिकृत रुप से पैसा निकासी करने के मामले में एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी के द्वारा UCO बैंक ए०टी०एम० सेक्टर-4 से अनाधिकृत रुप से पैसा निकासी करने की घटना को अंजाम दिया गया। उक्त घटना के आलोक में सेक्टर-4 थाना में आईटी एक्ट के तहत कांड के प्राथमिकी अभियुक्त रघुनाथ दत्ता, उम्र 24 वर्ष, पिता बबलू दत्ता, पता-दुन्दीबाग, थाना बीएससिटी जिला बोकारो के विरूद्ध दर्ज किया गया था।
आरोपी के पास से नगद 20 हजार रूपए हुए बरामद
उक्त घटना में संलिप्त प्राथमिकी आरोपी रघुनाथ दत्ता को UCO बैंक एटीएम सेक्टर-4 में अवैध रुप से पैसा निकासी के दौरान UCO बैंक के अधिकारी के द्वारा पकड़ा गया तथा इनके पास से 20,000/-रुपया नगद एटीएम से चोरी किया हुआ पैसा को बरामद किया गया। प्राथमिकी अभि० रघुनाथ दत्ता, उम्र 24 वर्ष, पिता बबलू दत्ता, पता- दुन्दीबाग, थाना बीएससिटी जिला बोकारो को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
Tags
क्राइम
