सीबीएसई की ओर से हरियाणा के मिनर्वा पब्लिक स्कूल जींद रोड करनाल में सीबीएसई नेशनल जूडो चैंपियनशिप का आयोजन 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने जा रहा है जिसमें में एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल सेक्टर चार एफ बोकारो के 28 सदस्य टीम भाग लेने जा रही है खिलाड़ियों के बालक वर्ग में परम टुडू, शौर्य प्रताप सिंह, रुद्राक्ष,अंशु, कुमार, आलोक कुमार, आयुष पटेल, शुभम कुमार,अर्पित टोप्पो, सूर्यकांत, ऋतिक वर्मा,अमन कुमार, सर्वज्ञ केसरी,राजवीर सिंह,जयंत कुमार,आयुष कुमार, बालिका वर्ग में साक्षी सोलंकी, समृद्धि, दुर्गा टंडन,सौम्या,अनन्या कुमारी,जयश्री,सुरभि कुमारी, आस्था पांडे,कुमारी अदिति, पीहू उपाध्याय शामिल हैं.
बोकारो तथा झारखंड का परचम राष्ट्रीय स्तर पर लहराएंगे खिलाड़ी
प्रधानाध्यापक फादर डा.जोशी वर्गीस ने कहा कि बच्चों को बेहतर सुविधा व संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है। जूडो प्रशिक्षक राजीव कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थी राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर मेडल जीत रहे हैं। सीबीएसई नेशनल जूडो चैंपियनशिप में खिलाड़ी अपने पिछले साल के प्रदर्शन को दोहराएंगे और एमजीएम स्कूल बोकारो तथा झारखंड का परचम राष्ट्रीय स्तर पर लहराएंगे। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधन कमेटी, स्कूल के प्राचार्य फादर डॉक्टर जोशी वरघेस, हेडमिस्ट्रेस सपना जोशी, उप प्राचार्य श्रीमती रेखा बनर्जी, खेल शिक्षकों में मीनाक्षी कुमारी, मोहसिन, सौरभ, बंदना एवं पूनम कुमारी ने अपनी शुभकामनाएं दी.
Tags
खेल
