पितृपक्ष मेला के दौरान श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के लिए 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक पुनपुन घाट हाल्ट स्टेशन एवं अनुग्रह नारायण स्नान घाट स्टेशन पर कई ट्रेनों का दो मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया जाएगा। जिसमें पुनपुन घाट हाल्ट स्टेशन पर गाड़ी सं. 13347/ 13348 पटना- बरकाकाना- पटना पलामू एक्सप्रेस, गाड़ी सं. 13349/ 13350 सिंगरौली- पटना- सिंगरौली एक्सप्रेस, गाड़ी सं. 18623/ 18624 इसलामपुर- हटिया- इसलामपुर एक्सप्रेस, गाड़ी सं. 18625/ 18626 पूर्णिया कोर्ट- हटिया- पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस, गाड़ी सं. 03254/ 03253 चर्लपल्ली- पटना- चर्लपल्ली स्पेशल, गाड़ी सं. 03255 चर्लपल्ली- पटना स्पेशल का स्थायी ठहराव किया जाएगा।
अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर इन ट्रेनों का होगा अस्थायी ठहराव
अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर गाड़ी सं. 13305/ 13306 धनबाद- सासाराम- धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस, गाड़ी सं. 13553/ 13554 आसनसोल- वाराणसी- आसनसोल मेमू एक्सप्रेस का ठहराव किया जाएगा।
Tags
धर्म