अय्यप्पा स्कूल के पास से स्कूटी चोरी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; घर के गैरेज से बरामद हुई चोरी की स्कूटी


बोकारो के सेक्टर 6 थाना क्षेत्र के अय्यप्पा स्कूल के पास से स्कूटी चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एक अक्टूबर को सेक्टर 8 निवासी संतोष कुमार की स्कूटी चोरी हो गई थी. 02 अक्टूबर को तकनीकी एवं गुप्त सूचना के आधार पर शिवांशु प्रभाकर पिता-चन्द्र किशोर सिंह, पता-Executive Hostel, क़्वार्टर नबंर - 2004 सेक्टर- 05/डी0, थाना सेक्टर- 06, जिला बोकारो को पूछताछ के लिए थाना लाया गया। 

आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार की 

पूछताछ के क्रम में अपना अपराध स्वीकार किया। अभियुक्त के निशानदेही पर चोरी किये गये NIJ कम्पनी इलेक्ट्रीकल स्कूटी उसके  घर के गेरेज से चोरी की गई याकुजा कम्पनी का इलेक्ट्रीक बरामद कर विधिवत् जब्त किया गया है। अभियुक्त को  न्यायालय में शनिवार को उपस्थापन के लिए भेजा जा रहा है।


और नया पुराने