BSL प्लांट में चोरी करते पकड़े गए 5 युवक, CISF की कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे गए


बोकारो स्टील प्लांट की चहारदीवारी के अंदर चोरी करते पांच व्यक्तियों को सीआईएसएफ ने रंगेहाथ पकड़ लिया। बुधवार को बीएसएल प्लांट के चहारदीवारी के अंदर 05 व्यक्तियों को चोरी करते हुए पकड़ा गया। इस संबंध में बीएससिटी थाना में मामला दर्ज किया गया. चोरी में शामिल आरोपी उमंग कुमार उम्र 19 वर्ष पिता राजू रंजन सिंह पता- स्ट्रीट-07 एल0एच0 मोड़, राकेश कुमार उम्र 21 वर्ष पिता बलदेव राम पता- स्ट्रीट- 02 एल0एच० मोड़, प्रिंस कुमार उम्र 20 वर्ष पिता- धर्मेन्द्र कुमार राम पता- स्ट्रीट- 08 एलएच मोड़, प्रतीक कुमार उम्र 21 वर्ष पिता नागेन्द्र सिंह पता- स्ट्रीट- 07 एलएच मोड़ सभी थाना- बीएससिटी, झोपड़ी कॉलोनी निवासी राम हेम्ब्रम न्यायिक हिरासत में भेजा गया।



और नया पुराने