बोकारो जिले के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट भोजूडीह की टीम ने ऑपरेशन “अमानत” के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेन संख्या 12815 नंदन कानन एक्सप्रेस के कोच A-2, बर्थ संख्या 3, 4 एवं 6 से छूटा हुआ ट्रॉली बैग बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सुरक्षित वापस किया। SCNL/Adra के माध्यम से हेल्पलाइन 139 पर प्राप्त शिकायत के आधार पर ड्यूटी पर तैनात ASI आर.पी. यादव, HC ललिता कुमारी एवं CT लता कुमारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रेन के संबंधित कोच की जांच की और ट्रॉली बैग को सुरक्षित बरामद किया।
14 लाख रुपए मूल्य के थे आभूषण
बरामद ट्रॉली बैग में लगभग ₹14 लाख मूल्य के आभूषण, जिनमें 03 सोने की चेन, 01 नेकलेस, 01 जोड़ी कान की बाली, 04 अंगूठियां, 01 सेट ब्रेसलेट, 01 जोड़ी चांदी की पायल एवं अन्य आभूषण शामिल थे। उचित सत्यापन एवं आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया के बाद बरामद सामान को उसके वास्तविक स्वामी श्री आशीष कुमार प्रधान, निवासी सेकबार्ड, जलेश्वर, बालेश्वर, ओडिशा को सुपुर्द कर दिया गया। सामान वापस मिलने पर उन्होंने RPF की तत्परता एवं समर्पित सेवा की सराहना की।
Tags
झारखण्ड
