स्नेही समाज की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव


आज स्नेही ( तेली) समाज बोकारो  के महिलाओं ने धूमधाम से सावन महोत्सव मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्षा सुनीता देवी उपस्थित रही। कार्यक्रम का उद्घाटन समाज सेविका श्रीमती संजू देवी के द्वारा किया गया।यह कार्यक्रम बोकारो के चीरा चास में आयोजित किया गया।

 


जिसमें स्नेही समाज महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्षा रेणु साह की अगुआई में समाज के महिलाओं की विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेल, नृत्य और संगीत में उत्साहित भागीदारी रही। उसके बाद  सभी ने भोजन का आनंद उठाया। समाज के अध्यक्ष डीके साह, महासचिव धर्मेंद्र कुमार,  कोषाध्यक्ष  संतोष कुमार साह ने कार्यक्रम आयोजित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर मीना देवी, मंजू देवी, सबिता कुमारी, मंजू देवी, ज्योति किरण, खुशबू किरण, ममता देवी, उषा देवी, संगीता देवी, पूर्णिमा देवी, भावना देवी, नेहा नायक, मेनका साहू, बबिता कुमारी, अनिमा देवी, सुजाता देवी आदि मौजूद थे।

और नया पुराने