03 मार्च 2024 को कुर्मीडीह नगड़ा टोली में एक व्यक्ति से चार असामाजिक तत्वों की ओर से मारपीट कर उसकी मोटरसाईकिल एवं रूपयों की छिनतई कर ली गई थी। इस सम्बन्ध में बालीडीह थाना में मामला दर्ज करवाया गया था. पुलिस ने त्वरित गति से कार्य करते हुए घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को 24 घण्टा के अन्दर गिरफ्तार करते हुए उनके निशानदेही पर छिनी गई मोटरसाईकिल को बरामद किया गया था। इस घटना में सलिप्त करीब डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे अभियुक्त प्रकाश बाउरी, उम्र करीब 20 वर्ष, कुर्मीडीह, नगड़ाटोली, थाना-बालीडीह, जिला-बोकारो को गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। करीब डेढ़ वर्ष से फिरार चल रहे एक ओर अभियुक्त भरत मंडल, उम्र करीब 40 वर्ष, पिता-प्रयाग मंडल, सा० झोपड़ो, थाना-बालीडीह, जिला-बोकारो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। छापामारी दल में पु०अ०नि० जितेन्द्र कु० यादव, बालीडीह थाना, स०अ०नि० नवीन कुमार, बालीडीह थाना, मरियानुस जोजो, आरक्षी लालदेव मोची शामिल थे.
Tags
क्राइम