बोकारो जिला तीरंदाजी संघ की बैठक मंगलवार देर शाम वेदांता ईएसएल आर्चरी एकेडमी, सियालजोरी परिसर में शेखर शरदेंदु की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बोकारो जिला तीरंदाजी संघ का पुनर्गठन हुआ। इस अवसर पर संघ अध्यक्ष सह पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो व पर्यवेक्षक सह झारखण्ड तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष व भारतीय तीरंदाजी संघ के संयुक्त सचिव सुमन चंद्र मोहंती मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान बोकारो जिले में तीरंदाजी को बढ़ावा देने समेत खेल से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी। इस दौरान बोकारो जिला तीरंदाजी संघ का पुनर्गठन किया गया, जिसमें पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो को दोबारा संघ का अध्यक्ष बनाया गया।
एंजेला सिंह सचिव व शेखर शरदेंदु बने वरीय उपाध्यक्ष
इसके अलावा पूर्व अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज एंजेला सिंह को सचिव व राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रशिक्षक करण कुमार कर्मकार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। आर सी यादव को संघ का संरक्षक बनाया गया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अजय सिंह, राजेंद्र गुइया व शेखर शरदेंदु को वरीय उपाध्यक्ष, सोमनाथ नायक, चंडी चटर्जी, लोकेश दे, राजीव पोद्दार व प्रकाश कुमार पापे को उपाध्यक्ष, दीपक सवैया, अमित कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार महतो एवं बंकिम चन्द्र हेंब्रम को सह सचिव, वंकिम प्रसाद सिंह को सहायक कोषाध्यक्ष, दीपक सवाल को मीडिया प्रभारी के अलावा अनिता देवी, गोविंद पात्रा, मनोज कुमार, गुड़िया कुमारी, हरि चन्द्र सिरका, अजीम अंसारी, बुधेश्वर मुर्मू एवं महेंद्र करमाली को कार्यकारिणी समिति का सदस्य बनाया गया।
उभरते तीरंदाजों एक उचित प्लेटफॉर्म दिलाना मुख्य उद्देश्य
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते संघ के जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि बोकारो जिले में तीरंदाजी को जन जन तक लोकप्रिय बनाकर उभरते तीरंदाजों को एक उचित प्लेटफार्म देकर उन्हें बेहतर करियर देना इस संघ का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए पिछले कई साल से संघ लगातार प्रयास कर रही है। पर्यवेक्षक सुमन चंद्र मोहंती ने कहा कि झारखंड तीरंदाजी के क्षेत्र में काफी तरक्की की राह पर है। हर साल झारखंड के दर्जनों तीरंदाज राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सफलता का परचम लहरा रहे हैं। इस दौरान कमिटी के सभी नव चयनित पदाधिकारियों व खिलाड़ियों ने खेल और खिलाड़ियों के विकास में हरसंभव सहयोग करने का संकल्प लिया। अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज एंजेला सिंह ने बैठक का धन्यवाद ज्ञापन किया।
