बोकारो जिले के बालीडीह थाना अंतर्गत व्यवसायियों से मांगी जा रही रंगदारी में पुलिस की बहुत बड़ी करवाई हुई है। इसमें शामिल 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी की निशानदेही पर हथियार बरामदगी के लिए जब पुलिस उनके बताए हुए जगह बालीडीह ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ी पर पुराना टंकी के पास लेकर पहुंची, तो उसमें से एक अपराधी प्रिंस गुप्ता ने पुलिस पर गोली चला दी जिसमें पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए, लेकिन गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।मौके पर जवाबी कारवाई में पुलिस ने प्रिंस गुप्ता के पैर में गोली मारी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से हथियार बरामद भी किए गए। एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि 2-3 दिनों ये लोग कहीं फायरिंग करने वाले थे।
एक क्लिक में पाएं हर जरूरी खबर, अभी हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें 👇🏻https://whatsapp.com/channel/0029VbAVtIh5a244L615RM3K
प्रिंस गुप्ता उर्फ़ भाटिया करवाता था मोबाईल नबंर उपलब्ध
उस जगह और हथियार रखने की बात सामने आ रही। बताते चलें कि पिछले कई दिनों से बोकारो के व्यवसायियों से कभी प्रिंस खान तो कभी अमन साहू गिरोह से बार-बार लेवी के लिए धमकियां आ रही थी। जिसकी वजह से व्यवसायियों के साथ ही पुलिस भी काफी परेशान थी। गुरुवार को बोकारो पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से बोकारो के व्यवसायियों को राहत मिलेगी। पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी का दोनों गिरोह से साठ गांठ की बात सामने आई है, ये सभी लोकल लिंक के तौर पर दोनों गिरोह के लिए काम कर रहे थे। प्रिंस गुप्ता उर्फ़ भाटिया विभिन्न कारोबारियों और व्यापारियों का मोबाइल नंबर जुगाड़ करके प्रकाश शुक्ला और प्रिंस खान को भी उपलब्ध करवाया जाता था।
गिरोह का सरगना है प्रिंस गुप्ता
गिरफ्तार आरोपियों में प्रिंस गुप्ता को ऑपरेटिव कॉलोनी, श्याम कुमार सिंह चास बंशीडीह, चास शिवशक्ति कॉलोनी के अजय सिंह व ओम प्रकाश पाल,चास नंदुआ स्थान के जयनेन्द्र शुक्ला, चास बंशीडीह के गोलू कुमार, बांसगोड़ा सिवनडीह के भूपेंद्र सिंह शामिल हैं। एक को छोड़कर सभी 6 आरोपियों का पूर्व का आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपियों के पास से लोडेड देशी कट्टा एक, 7.65 एमएम का लोडेड का एक पिस्टल,देशी कट्टा एक, 315 एमएम का जिंदा गोली दो पीस, कार्बाइन का मैगजीन दो पीस,7.65 एमएम का जिंदा गोली 8 पीस, रंगदारी मांगने में प्रयोग किया गया एयरटेल का दो सिम कार्ड, रंगदारी मांगने में प्रयोग किया गया मोबाइल एक पीस, मोबाईल 7 पीस, एक स्कूटी, पर्स एक पीस, 600 रुपए नगद पैसे बरामद किए गए।
एक क्लिक में पाएं हर जरूरी खबर, अभी हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें 👇🏻https://whatsapp.com/channel/0029VbAVtIh5a244L615RM3K
सिटी डीएसपी के नेतृत्व में बनी थी एसआईटी टीम
एसपी के निर्देश में गठित एसआईटी टीम सिटी डीएसपी आलोक रंजन, मुख्यालय डीएसपी अनिमेष गुप्ता, बीएससिटी थाना प्रभारी सुदामा दास, थाना प्रभारी बालीडीह नवीन कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर महती बोयपाई, बालीडीह ओपी प्रभारी आनंद आजाद आदि शामिल थे।
