भारतीय जनता पार्टी बोकारो जिला की संगठनात्मक मासिक बैठक चास स्थित मगध बैंक्वेट हॉल में आयोजित की गई। बैठक में जिला के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी राकेश भास्कर शामिल हुए। उन्होंने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला प्रभारी राकेश भास्कर ने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने एवं पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।
संगठन को मजबूत करने पर जोर
पूर्व विधायक विरंची नारायण ने कहा कि सभी कार्यकर्ता उत्साह के साथ संगठन के कार्य को करने के लिए आव्हान किया। उन्होंने कहा बंगाल में जिस तरह हमलोगों ने सरकार बना लिया है अब झारखंड की बारी है। सभी का अपना अपना दायित्व का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करें और संगठन को मजबूत बनाने का काम करें। आज यहां आप सभी संकल्प लें कि आगामी चुनाव में झारखंड में सरकार बनायेंगे। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राज ने कहा कि आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए हमें बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क और सामाजिक कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान देना होगा। सभी कार्यकर्ताओं ने गोमिया के पूर्व विधायक माधव लाल सिंह जी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल,पूर्व जिला अध्यक्ष भरत यादव,जयदेव राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवी दास,अर्जुन सिंह, मुकुल ओझा, अर्चना सिंह, शंकर रजक,रामलाल सोरेन, संजय त्यागी,अनिल स्वर्णकार, अविनाश कुमार,अर्चना सिंह,गिरजा देवी, ईश्वर महतो,मनोज ठाकुर,विभिषण सिंह, रविशंकर जायसवाल,विनोद कुमार, चंद्रशेखर महाथा,एंजेला सिंह, भानु प्रताप सिंह,विक्की राय,अमर स्वर्णकार,हरिश सिंह, कुलदीप कुमार, पंकज शेखर,बब्लू चौबे, ब्रज दुबे, आनंद महतो, प्रमोद दास, चंद्रशेखर सिंह,रमेश स्वर्णकार, विक्रम गोस्वामी,मेघन महतो,राजू चौबे आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags
झारखण्ड

