मौसम का बदला मिजाज, तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट, 5 दिनों तक आंधी-बारिश की संभावना


बुधवार को दिन भर आंशिक बादल छाए रहे और दोपहर बाद हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिला। हवा में जो गर्माहट थी वो समाप्त हो गई. मौसम विभाग के अनुसार पूरे राज्य में तापमान में गिरावट देखने को मिली। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि उत्तरी बिहार से तेलंगाना और उत्तर प्रदेश से ओडिशा तक टर्फ बना हुआ है. जिसकी वजह से आने वाले पांच दिनों तक पूरे राज्य में गर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही बारिश भी होगी। लोगों को हीट वेब से राहत मिलेगी। वहीं आने वाले 2-3 दिनों के अंदर तापमान में 3-4 डिग्री तक कमी आएगी। 




और नया पुराने