बोकारो जिले के बालीडीह थाने के एएसआई मो. याकूब अंसारी को रिश्वत लेना महंगा उस वक्त पड़ गया, जब एसीबी ने रिश्वत के 5 हजार रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकातकर्ता मो. मनाजिर हसन ने वर्ष 2009 में मखदुमपुर में 13 डिसमिल जमीन खरीदी थी। जिसमें दूसरे लोगों द्वारा दखल-कब्जा किया जा रहा था, वहीं उनलोगों द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी। इस मामले को लेकर वादी ने डीसी,एसपी,एसडीओ आदि को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। उसके बाद बालीडीह थाने को मामले की जांच की जिम्मेवारी दी गई थी।
नया मोड़ में रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ाया एएसआई
उसमें अनुसंधानकर्ता एएसआई मो. याक़ूब अंसारी को जांच की जिम्मेवारी दी गई। वादी के अनुसार जांच के नाम पर एएसआई ने रिश्वत की मांग की तो उन्होंने एसीबी को इसकी जानकारी दी। उसके बाद जब वादी ने रिश्वत के पैसे देने के लिए उक्त एएसआई से संपर्क किया। उसके बाद नया मोड़ स्थित एक दुकान के समीप एएसआई को पाउडर लगे नोट थमा दिए। उसके बाद पहले से वहां मौजूद एसीबी की टीम ने उक्त एएसआई को रंगे हाथ पकड़ लिया।
Tags
क्राइम
