पिछले दिनों बोकारो सिटी क्षेत्र में लगातार मोटरसाईकिल चोरी से संबंधित घटना हो रही थी। इस संबंध में बीएस सिटी एवं आसपास के अन्य थानों में कई काण्ड दर्ज किया गया था। मोटरसाईकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना द्वारा पुलिस उपाधीक्षक, नगर आलोक रंजन के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया था। छापामारी दल द्वारा कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
बाइक चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की
गिरफ्तार व्यक्तियों ने मोटरसाईकिल चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया। इनके निशानदेही के आधार पर कुल 05 बाईक बरामद किया गया। बरामद मोटरसाईकिल में एक रॉयल इन्फील्ड बुलेट, एक बजाज, पल्सर एन.एस., एक बजाज पल्सर, एक हिरो गलेमर, एक हिरो पैशन प्रो मोटरसाईकिल शामिल है. गिरफ्तार व्यक्तियों में गेमन कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय धीरज कुमार व जरीडीह के तीरो निवासी 19 वर्षीय अर्पित कुमार के नाम शामिल हैं.
Tags
क्राइम
