राम मंदिर मोड़ गोलीकांड का खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी


पिछले 17 मई  की रात्रि करीब 9.30 बजे सूचना प्राप्त हुई थी कि बीएससिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत राम मंदिर मोड के पास चाय दुकान पर एक व्यक्ति द्वारा जयराम प्रसाद नामक व्यक्ति को गोली मार दिया गया है. जिससे वह घायल हो गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल जयराम प्रसाद पिता सोमारू प्रसाद सा० नन्दुआ स्थान, चास, बोकारो को बीजीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें खतरे से बाहर बताया गया। 

साजिशकर्ता रुपेश कुमार गिरफ्तार 

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना द्वारा पुलिस उपाधीक्षक, नगर आलोक रंजन के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा कार्रवाई करते हुए इस घटना का मुख्य साजिशकर्ता फुसरो निवासी रूपेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी किया जा रहा है। उपरोक्त घटना के संबंध में जयराम प्रसाद के द्वारा बीएससिटी थाना में रूपेश सिंह एवं तीन अन्य नामजद के विरूद्ध लिखित आवेदन दिए हैं. जिसके आधार पर बीएससिटी थाना काण्ड संख्या 101 / 2026 दर्ज किया गया है।



और नया पुराने