स्कूल जाने निकला 13 वर्षीय छात्र 5 दिन बाद इटावा से बरामद


विगत 11  मई को 13 वर्षीय सूरज कुमार राय स्कूल जाने के लिए सुबह 6 बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात वापस नहीं लौटने पर परिवारवालों में बैचेनी बढ़ गई। मुकेश बीएससिटी थाना क्षेत्र के बीएसएल एलएच क़्वार्टर नंबर 140 निवासी मुकेश  राय का पुत्र है। इस संदर्भ में थाने में 12 मई को मामला दर्ज करवाया गया। उसके बाद अनुसंधान के क्रम में गुमशुदा बच्चे को 5 दिनों के बाद उत्तर प्रदेश के इटावा से बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

बच्चे के आने के बाद लौटी ख़ुशी 

बच्चे के सकुशल लौट आने के बाद परिवार वालों में ख़ुशी का माहौल है। परिजनों ने इसके लिए पुलिस वालों के प्रति आभार व्यक्त किया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस की ओर से लगातार खोजबीन जारी थी। इस अभियान में बीएस सिटी थाना के पुलिस अवर निरीक्षक वीरेंद्र खाखा की अहम भूमिका रही।

और नया पुराने