पिछले एक मई को हुए ट्रैक्टर चोरी मामले में पुलिस को सफलता मिली है। इसमें मुख्य आरोपी राजा मल्हार उर्फ़ कैलाश मल्हार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पिछले एक मई को चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के कढ़मा गांव से आयसर कंपनी के एक ट्रैक्टर की चोरी हुई थी। जिसमें प्रकाश कुमार ने मामला दर्ज करवाया था। तकनीकी सहायता से त्वरित कार्रवाई करते हुए काण्ड के दो अप्राथमिकी अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था तथा काण्ड के मुख्य अभियुक्त राजा मल्हार उर्फ कैलाश मल्हार, उम्र करीब 39 वर्ष, पे०-द्वारिका मल्हार, सा०-कुन्दरिया, मल्हार टोला, थाना-माण्डु (कुजु ओ०पी०), जिला-रामगढ़ गिरफ्तारी के डर से भागे फिर रहा था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर उसके घर ग्राम कुन्दरिया, मल्हार टोला, कुजू ओ०पी०, रामगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। ये पूर्व में ट्रैक्टर चोरी के काण्ड में जेल जा चुके है। अन्य अभियुक्त के विरूद्ध छापामारी की जा रही है।
Tags
क्राइम
